दिल्ली के करावल नगर बस टर्मिनल के पिंक पास सेक्शन पर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं कार्ड, कार्ड को बनाने के लिए भारी मात्रा में आ रही हैं महिलाएं
रिपोर्ट - अक्षय माहेश्वरी
लोकेशन- करावल नगर
उत्तर पूर्वी दिल्ली
दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को पिंक कार्ड से जोड़ने के बाद डीटीसी के करावल नगर बस टर्मिनल पर कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ देखने को मिल रही है. जब हमने पिंक पास बूथ सेक्शन के इंचार्ज गणेश कुमार,पास काउंटर पर मौजूद विशाल और प्रवीन से बातचीत की तो उन्होंने इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया, आपको बता दें कि सुबह 8 बजे से कार्ड बनना शुरू होता है, लेकिन महिलाएं सुबह 7–8 बजे से ही लाइन में लग जाती हैं. एक दिन में लगभग एक सेंटर पर 250 से अधिक कार्ड बनाए जा रहे हैं. डीटीसी ने दिल्ली में 50 केद्र बनाये हैं. जबकि इससे कई गुना ज्यादा महिलाएं कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रही हैं. ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं ने बताया कि करावल नगर बस टर्मिनल के पास सेक्शन पर आसानी से कार्ड बनाये जा रहे हैं बाकी जगह महिलाओं द्वारा शिकायत भी देखने को मिलती है लेकिन यहां पर महिलाएं डीटीसी कर्मचारियों की तारीफ करती दिखीं, कुछ महिलाओं ने कहा की कुछ पाने के लिए कुछ खोना तो पड़ेगा. अगर बस में फ्री सफर के लिए कार्ड बनवाना है तो थोड़ा समय तो निकालना ही पड़ेगा. हालांकि उन्होंने यह भी बताया की लोगों को ओटीपी आने के बाद 2 मिनट में कार्ड मिल जाता है, दिल्ली सरकार की मुहिम के लिए उन्होंने धन्यवाद भी किया