logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घर मे मंदिर के निचे बने लॉकर से दिन दहाड़े सोने-चांदी के जेवरों सहित लाखो की चोरी।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी- 7988804545, 8950236002

पाई निवासी हितेश हाल-फिलहाल, महाबीर कॉलोनी, वार्ड नम्बर 9, रॉक जिम के पास रहने रहने वाला है।

उसने खरखौदा पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 29 मार्च को समय करीब 11 बजे वह और उसका भाई हिमांशु घर पर ही थे और अपने घर के चौबारे में सो रहे थे।

वही उसकी माता बेबी पड़ोस के मकान में गई हुई थी। उनकी माता बहार मैन गेट की कुण्डी लगाकर गई थी। सुबह 10-11 बजे वापिस घर वापस आई तो मैन गेट खुला मिला और घर के लोबी मे लगा डीवीआर भी गायब मिले , और सारा सामान भी बिखरा हुआ मिला।

उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि जब उनकी माता बेबी मंदिर वाले कमरे में गई और मंदिर के नीचे बने लोकर को चैक किया तो लोकर के अन्दर से 720000 रुपये, एक सोने की चैन, और 4 सोने की अंगुठी, 1 सोने की लोकेट, और 3 जौडी बाले सोने के कुल 1.5 तोले के एक नथ 20 ग्राम की सोने की और 5 पाजेब कुल 1 किलो की थी। और चांदी 2 हथफुल चांदी ,4 चार जोडी चुटकी 20 ग्राम को कोई नाम पता नामालुम व्यक्ति चोरी करके घर के अन्दर से ले गया। उसने यह भी बताया कि जो कमरा बंद था उसकी चाबी उनकी माता के पास थी।

फिलहाल उपरोक्त की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी हैं।

374
8010 views

Comment