वार्षिक परिणाम घोषित व फाउंडेशन कोर्स का भव्य शुभारंभ।
खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
हेरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक बैठक और नए सत्र के लिए फाउंडेशन कोर्स की भव्य लॉन्चिंग सेरिमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी दौरान फाउंडेशन कोर्स का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन अनीश कुमार दहिया, प्रिंसिपल सुमित राणा और अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
अभिभावकों ने विद्यालय की इस नई शैक्षणिक पहल की सराहना की।
फाउंडेशन कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों की बेसिक शिक्षा को मजबूत करना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कम्युनिकेशन स्किल, कंप्यूटर शिक्षा, और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना है।
शिक्षक बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शैक्षणिक योजना, परिणाम सुधार रणनीति, अनुशासन व्यवस्था, डिजिटल लर्निंग, और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि हेरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल का लक्ष्य केवल अच्छे परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।
फाउंडेशन कोर्स इसी दिशा में विद्यालय की एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का समापन नए शैक्षणिक सत्र को और अधिक सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।