logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में बंदोबस्त अधिकारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, लंबे समय से थीं तनावग्रस्त

वाराणसी। शहर के सेंट्रल जेल रोड स्थित Avadh Apartment में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां बंदोबस्त अधिकारी की पत्नी ने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची Shivpur पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कई महीनों से चल रहा था इलाज
मृतका की पहचान 50 वर्षीय सीमा सिन्हा के रूप में हुई है। उनके पति पंकज कुमार राजस्व विभाग में अधिकारी हैं और फिलहाल सुल्तानपुर में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं।परिजनों के अनुसार सीमा सिन्हा पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।
परिवार के साथ रहती थीं वाराणसी में
पंकज कुमार मूल रूप से बिहार के पटना जिले के मीठानगर के रहने वाले हैं। वह पहले वाराणसी में चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं।
परिवार के साथ वह करीब 10 वर्षों से अवध अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रह रहे थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी सीमा सिन्हा और दो बेटियां—21 वर्षीय मंसा और 12 वर्षीय मानवी शामिल हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0
426 views

Comment