logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEW DELHI : पद्मश्री छूटनी महतो ने RML अस्पताल में मरीज का हाल जाना, 24 घंटे ब्लड डोनेशन सुविधा की उठाई मांग

पद्मश्री छूटनी महतो ने RML अस्पताल में मरीज का हाल जाना, 24 घंटे ब्लड डोनेशन सुविधा की उठाई मांग

नई दिल्ली : नारी शक्ति के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो ने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाजरत पत्रकार भैरव महाराज की धर्मपत्नी गायत्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर इलाज की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

अस्पताल भ्रमण के दौरान छूटनी महतो ने मेडिकल सुप्रिटेंडेंट विवेक दीवान से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल के ब्लड बैंक में 24 घंटे रक्तदाताओं के लिए सुविधा शुरू करने का लिखित सुझाव दिया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने रक्तदान को “महादान” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी एवं उद्यमी वर्ग से दिनेश जैन, इंद्रजीत सेहरावत, संतोष कुमार सरस और मुरली प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

5
1406 views

Comment