logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएनजी पाइप लाइन बिछाने के लिए संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द जारी करें एनओसी*



सोनीपत, उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा है कि जिला में डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही खरीदारी करें।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार तेल व गैस एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क में है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन आवश्यक वस्तुओं को लेकर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक डीजल, पेट्रोल या रसोई गैस से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0130-2221590 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
जिला वासियों को आश्वस्त करते हुए उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक खरीदारी या भंडारण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिछाई जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंपनी को जल्द से जल्द नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी किए जाए ताकि पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की वह पाइप लाइन बिछाने से संबंधित अपना अग्रिम शेड्यूल जारी करें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों का भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने उद्योगों में पीएनजी का प्रयोग करें।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में 32 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कालाबाजारी, जमाखोरी तथा गैस के अनाधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत समय-समय पर छापामारी कर जांच-पड़ताल भी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं गैस आपूर्ति में कोई अनियमितता नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और उपभोक्ताओं तक सिलेंडर समय पर पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें और अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का संग्रह न करें। उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को 25 दिनों के अंतराल के बाद गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को 45 दिनों के अंतराल पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध करवाई जा सके।

0
0 views

Comment