logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शामली में गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’! अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़ 🚨

रिपोर्ट सुमित कुमार उपाध्याय

लोकेशन शामली


शामली में गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’! अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़ 🚨
📍 शामली — उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सख्त नीति का असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। “बाबा का बुलडोजर” एक बार फिर गरजा और इस बार निशाने पर रहा शामली शहर का अतिक्रमण!
🔥 नगर पालिका की टीम ने चेयरमैन अरविंद संगल के नेतृत्व में जबरदस्त अभियान चलाया। सब्जी मंडी और धीमानपुरा रोड पर सुबह-सुबह ही बुलडोजर की एंट्री हुई और देखते ही देखते सड़क तक फैले अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया गया।
💥 20 से ज्यादा मकानों और दुकानों पर चला बुलडोजर, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने सालों से सड़क पर कब्जा कर रखा था, उनकी “दुकानदारी” कुछ ही मिनटों में साफ हो गई।
⚠️ बताया जा रहा है कि अतिक्रमण के कारण आम जनता को रोज जाम और परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका ने एक्शन मोड में आकर ये बड़ा कदम उठाया।
🗣️ चेयरमैन अरविंद संगल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी —
👉 “अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
👉 “अभियान अभी शुरुआत है, आगे भी लगातार जारी रहेगा।”
🚫 संदेश साफ है — अगर सड़क या सरकारी जमीन पर कब्जा किया, तो बुलडोजर तैयार खड़ा है!
👀 शहरवासियों से भी अपील की गई है कि खुद अतिक्रमण न करें और शहर को साफ-सुथरा और जाम मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
🔥 शामली में अब एक ही चर्चा — ‘बाबा का बुलडोजर’ कब किस पर चल जाए, कोई नहीं जानता!

14
302 views

Comment