logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : कदमा बसंती पूजा : कदमा में धूमधाम के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों के बीच खरकई नदी में शांतिपूर्ण विदाई

कदमा में धूमधाम के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

ढोल-नगाड़ों के बीच खरकई नदी में शांतिपूर्ण विदाई

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा स्थित में हो रही तीन दिवसीय दुर्गा पूजा श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, बम-पटाखों और जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली। माहौल भक्तिमय नारों और उत्साह से गूंजता रहा।

शोभायात्रा कदमा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई खरकई नदी तट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह के‌‌ अध्यक्षता में पूनम गुप्ता, श्वेता पांडे, मनिंदर, पंकज कमल, राजेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, शिवा, सुमित, टिंकू, सुभाशीष उपाध्याय, एस. कार्तिक, सुप्रीत मुखी, मनोज, पब्लिक विश्वास, अमृतेश, राजीव, पंकज, केशु सिंह, पिउस, सुप्रीत, समीर, सुब्रतो समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।

22
1189 views

Comment