महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को करने की मांग को लेकर ज्ञापन, सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में जैन समाज का प्रदर्शन
मेरठ। जैन समाज के लोगों ने महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च का घोषित किये जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी व सीएम योगी के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया।
जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में समाज के लोगों ने ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव को सौंपा।