थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने किठौर थाने पर समस्याएं सुनी
मेरठ। एसएसपी अविनाश पांडे शनिवार को थाना समाधान दिवस पर किठौर थाने पहुंचे। उन्होंने समाधान दिवस में फरियाद लेकर आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद एसएसपी पांडे ने किठौर कोतवाली का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, साइबर डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय कक्ष और हवालात कक्ष का जायजा लिया। कप्तान ने रजिस्टरों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए।