logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन, बच्चों को मिले‌ पुरस्कार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

मेरठ। भवानी नगर स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में आज वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और‌ वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, सार्टिफिकेट और गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

साथ ही परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को भी मेडल और सार्टिफिकेट दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगदीश शरण इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्ति हुई प्रधानाचार्या माया रानी गोयल, जगदीश शरण इंटर कॉलेज के प्रबन्धक हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन, समाजसेवी और लेखक प्रशान्त कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक सैयद अस्मत अली सबजवारी, स्कूल की डायरेक्टर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् नैय्यर सबजवारी और प्रधानाचार्य शहाना प्रवीण ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और‌ पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों का अनुशासन और उनकी प्रतिभा को देख कर यह समझा जा सकता है कि स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षा बच्चों को मिल रही है और स्कूल का वातावरण वास्तव में काबिलेतारिफ है।

इस अवसर पर कम्प्यूटर क्लास का भी उद्घाटन अतिथियों के द्वारा किया गया। स्कूल प्रबंधक सैयद अस्मत अली सबजवारी और डायरेक्टर नैय्यर सबजवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शहाना प्रवीण और शिक्षिकाओं में फरहत, सीमा, अफसा, जीनत, जुबेरिया, अदिबा, इलमा, नाहिद, आयशा, सिमरन रही। कार्यक्रम का संचालन फलक फातिमा, सिमरन और रानिया ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से सभी शिक्षिकाओं को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों में मुख्य रूप से लायबा, आलिया, अर्षि, मुबाशिरा, जोया, रिदा, वरहामना, हिजा, फलक, आयत, जुनेरा, अलीना, शिफा, माहिरा, अतिका, अलिशा, उर्वशी, इकरा, जैनब, नाबिया, आफिया, नूर फातिमा, राहिन रहे।

6
222 views

Comment