यह समय चुनौतियों से घबराने का नहीं, बल्कि अपनी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें निखारने का है
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में आयोजित दो दिवसीय “ग्लोबल एच.आर. मीट / प्लेसमेंट ड्राइव–2026” का भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन दिवस पर आईटी, मैनेजमेंट, हेल्थ सेक्टर, डेयरी एवं फूड्स प्रोसेसिंग, फार्मा और नर्सिंग सहित 50 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों के एचआर हेड्स एवं निदेशकों ने सक्रिय भागीदारी की।
पैनल डिस्कशन, लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व विकास सत्रों के माध्यम से लगभग 1200 प्रतिभागियों में से 422 युवा अंतिम चरण तक पहुंचे, जिनमें से 240 युवाओं का चयन अंतिम साक्षात्कार के उपरांत कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । देश की 100 से अधिक अग्रणी कंपनियों की एक साथ उपस्थिति में आयोजित।
इस विशाल कैंपस ड्राइव की सफलता पर वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष सुधीर गिरि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के स्किल्ड भारतीय युवाओं के लिए देश-विदेश में सम्मानजनक रोजगार के असीम अवसर मौजूद हैं, आवश्यकता केवल इस बात की है कि वे स्वयं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बदलती मांगों के अनुरूप लगातार तैयार और अपडेट रखें।
श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ. सी. वी. रमन सभागार में आयोजित दो दिवसीय “ग्लोबल एच.आर. मीट / प्लेसमेंट ड्राइव-2026” का भव्य समापन हुआ।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति श्री युवराज सिंह, कुल सचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से आए एच.आर. प्रतिनिधियों ने कैंपस ड्राइव के तहत चयनित 240 प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत की।
देश भर की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों से आए एच.आर. प्रमुखों एवं प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के डीन एवं फैकल्टी के साथ समन्वय करते हुए कुल 1200 छात्र-छात्राओं में से 240 अभ्यर्थियों का चयन किया । यह चयन समूह चर्चा, लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार जैसे बहुस्तरीय और प्रतिस्पर्धात्मक चरणों के माध्यम से किया गया, जिसके पश्चात चयनित युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने प्रभारी कुलपति युवराज सिंह एवं कुल सचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय के साथ विभिन्न कंपनियों से आए एचआर प्रबंधकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ0 राजेश सिंह, एच0आर0 हेड कुलदीप सिंह, पीआरओ डॉ0 श्रीराम गुप्ता, डॉ0 नीतू पंवार, डॉ0 शिल्पा रैना, डॉ0 आशिया वाहिद, डॉ0 ज्योति सिंह, डॉ0 सुमन, डॉ0 सचिन टूटू, डॉ0 पारस जामवाल, डॉ0 पुनीत, डॉ0 राजवर्द्धन, डॉ0 आशुतोष, डॉ0 अश्विनी सक्सेना, डॉ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 मोहित शर्मा, डॉ0 ओमप्रकाश गोसाई, डॉ0 धीरज, डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ0 रीना जोशी, डॉ0 अनिल जायसवाल, डॉ0 योगेश्वर, डॉ0 थॉमस, डॉ0 राम कुमार, डॉ0 विवेक सचान, डॉ0 विकास पाण्डेय, डॉ0 मनीष, डॉ0 मंजरी राणा, डॉ0 स्नेहलता, डॉ0 रिषभ, डॉ0 बृजकिशोर, कृष्ण कान्त गुर्जर, एस0एस0 बघेल, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, निशा, रिया, हरप्रीत, शील भद्र, अरविन्द, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर से डॉ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।