logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एचसीएस अधिकारी अमित ने खरखौदा एसडीएम के रूप में संभाला कार्यभार।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002



​खरखौदा: प्रशासनिक फेरबदल के बाद एचसीएस अधिकारी अमित ने शनिवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी एसडीएम के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की।

​पदभार संभालते ही एसडीएम अमित ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

​उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यालयों में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा, और लापरवाही किसी भी रूप में बर्दाश्त नही की जाएगी।

​ उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे कार्यालय समय का पालन करें और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने जायज काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित करना प्रशासनिक टीम की सामूहिक जिम्मेदारी है।


​स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और विभागीय कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नए एसडीएम के आने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद है कि लंबित प्रशासनिक कार्यों में अब तेजी आएगी।

615
13654 views

Comment