भाजपा नेताओं ने 51 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया
मेरठ। बागपत रोड स्थित शाकुंभरी माता मंदिर में भाजपा के निवर्तमान महानगर महामंत्री महेश बाली द्वारा चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 51 कन्याओं का पूजन किया गया।
कार्यक्रम में उर्जा राज्यमंत्री डा0सोमेन्द्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी आदि सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।