logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण 29 को, पंजाब के सीएम भगवंत मान लेंगे भाग

मेरठ। महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण 29 मार्च को होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भागा लेंगे। जबकि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह अध्यक्षता करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निर्मित यह प्रतिमा सकौती टांडा, मेरठ में स्थापित की गई है। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के सदस्यों ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। अनावरण समारोह की अध्यक्षता महाराजा विश्वेंद्र सिंह करेंगे, जो महाराजा सूरजमल की चौदहवीं पीढ़ी के वंशज हैं।

विशिष्ट अतिथियों में केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, पूर्वमंत्री डा. संजीव बालियान, हरियाणा सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद हरपाल पँवार और अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया शामिल होंगे। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के भाग लेने की बात कही।

3
78 views

Comment