logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : बन्ना गुप्ता

मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो मेयर सुधा गुप्ता रामनवमी के पावन अवसर पर कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ, पुष्पांजलि अखाड़ा रामनवमी उत्सव, मानगो कलिका नगर श्री श्री काशी नर्मदेश्वर शिव मंदिर में रामायण पाठ, मानगो राजेन्द्र नगर डिमना रोड रामनवमी उत्सव सह झांकी, मानगो दाईगुट्ठ शिव मंदिर रामनवमी उत्सव, मानगो हिलव्यू कॉलोनी डिमना चौक श्री महावीर बजरंग अखाड़ा भजन संध्या सम्मान समारोह, मानगो पुल बबुआ सिंह अखाड़ा रामनवमी उत्सव सम्मान समारोह, मानगो डिमना बस्ती, झारखण्ड कॉलोनी रामनवमी उत्सव संग सम्मान समारोह, मानगो रोड न० 14, जवाहरनगर त्रिवेदी अखाड़ा के द्वारा आयोजित रामनवमी उत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर सभी को रामनवमी की शुभकामना दिया।

इस अवसर पर अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि सभी राम भक्तों एवं श्रद्धालुओं को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पावन दिवस हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर चलकर, धैर्य और त्याग के साथ हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

इस शुभ अवसर पर प्रार्थना है कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, हमारे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वास हो। समाज में प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों की स्थापना हो।

।।जय श्री राम।।

16
1869 views

Comment