logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ पुलिस की स्वॉट टीम और एटीएस यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का बड़ा खुलासा

मेरठ। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एस एस पी अविनाश पांडे ने टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह का खुलासा कर गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले नाजिम, फरदीन, फहीम, सुल्तान, शादाब, रईस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र अंतर्गत आयशा मस्जिद के पास 25 फुटा रोड पर समर गार्डन क्षेत्र से अवैध टेलीकॉम सेटअप संचालित किया था।

ये लोग भारी मात्रा में फर्जी सिम का इस्तेमाल कर कई उपकरणों के माध्यम से सस्ती कॉल कीमत पर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराया करते थे आरोपी द्वारा अवैध VOIP कॉल को लोकल कॉल में कन्वर्ट कर पहचान छुपाते हुए धोखाधड़ी कर देश को आर्थिक क्षति पहुंचाने के कार्य में लिप्त थे।

स्वाट टीम और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 एवं इंडियन टेलीकॉम एक्ट 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है फहीम, नाजिम, और सुल्तान भोले भाले व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर सिम विक्रेता फरदीन के पास ले जाते थे और धोखाधड़ी से एक से अधिक से सिम निकलवा लेते थे।

इन सिम कार्ड को बेचकर आर्थिक लाभ लेकर शादाब व रईस को बेच दिया करते थे शादाब वारिस इन सिम कार्ड को VOIP जी एस एम गेटवे मशीन में लगाकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करते थे जिससे विदेशी कॉल को लोकल कॉल में कन्वर्ट कर पहचान छुपाई जाती थी और अवैध हार्दिक लाभ अर्जित किया जाता था

बरामदगी:

वाई-फाई,एयरटेल फाइबर, तकनीकी उपकरण राउटर व इंटरनेट केबल सहित बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद किए हैं

0
410 views

Comment