logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वेंक्टेश्वरा में दो दिवसीय ’’ग्लोबल एच0आर0 मीट/प्लेसमेंट ड्राईव- 2026’’ का शानदार शुभारम्भ

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय/संस्थान में दो दिवसीय ’’ग्लोबल एच0आर0 मीट/प्लेसमेन्ट ड्राईव-2026’’ का शानदार शुभारम्भ हुआ। पहले दिन आई0टी0, मैनेजमेन्ट, हेल्थ सेक्टर, डेयरी एण्ड फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, नर्सिंग सेक्टर समेत 50 से अधिक संस्थानो के एच0आर0 हेड, निदेशको ने प्रतिभाग करते हुए पैनल डिसक्शन, लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व विकास सत्र आदि के द्वारा अलग-2 क्षेत्रो के एक हजार दो सौ बच्चो में से 422 बच्चो ने साक्षात्कार के अगले राउण्ड में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया।

एक साथ देश की नामचीन सौ से अधिक कम्पनियों के ’’कैम्पस ड्राईव’’ में प्रतिभाग करने से गदगद वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि स्किल्ड भारतीय युवाओ के लिए देश एवं विदेश में सम्मानित रोजगार के असीमित अवसर उपलब्ध है, जरूरत सिर्फ इस बात की है कि भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अन्ततर्राष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार अपने आप को अपडेट रखे।

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में आयोजित दो दिवसीय ’’ग्लोबल एच0आर0 मीट/प्लेसमेन्ट ड्राईव-2026’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कमार पाण्डेय एवं विभिन्न कम्पनियों से आये एच0आर0 प्रतिनिधियों ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अलग-2 कम्पनियों एवं संस्थानो से आये एच0आर0 हेड/प्रबन्धको ने संस्थान के विभिनन संकायो के डीन एवं फैकल्टी के साथ मिलकर कुल 1200 छात्र-छात्राओ में से चार सौ बाईस अभ्यार्थियों ने दो राउण्ड की साक्षात्कार परीक्षा पास कर फाईनल राउण्ड में प्रवेश किया।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव के साथ मिलकर विभिन्न कम्पनियों से आये एच0आर0 प्रबन्धको को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ0 राजेश सिंह, एच0आर0 हेड कुलदीप सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 शिल्पा रैना, डाॅ0 आशिया वाहिद, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 सुमन, डाॅ0 सचिन टोटे, डाॅ0 पारस जामवाल, डाॅ0 पुनीत, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 अश्विनी सक्सेना, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ0 धीरज, डाॅ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 अनिल जायसवाल, डाॅ0 योगेश्वर, डाॅ0 थाॅमस, डाॅ0 राम कुमार, डाॅ0 विवेक सचान, डाॅ0 विकास पाण्डेय, डाॅ0 श्रीराम गुप्ता, डाॅ0 मनीष, डाॅ0 मंजरी राणा, डाॅ0 स्नेहलता, कृष्ण कान्त गुर्जर, एस0एस0 बघेल, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, अरविन्द, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

8
554 views

Comment