JAMSHEDPUR : रामनवमी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोनारी के विभिन्न अखाड़ा समितियों में की पूजा-अर्चना
रामनवमी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोनारी के विभिन्न अखाड़ा समितियों में की पूजा-अर्चना
जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी रामनवमी के पावन अवसर पर सोनारी उपकार संघ बुधराम मोहल्ला में नवरात्रि जंवारा पूजा, सोनारी कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान श्री श्री बजरंग अखाड़ा में रामनवमी उत्सव, सोनारी खुटाडीह श्री श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर समिति बाबा अखाड़ा में रामनवमी के अवसर पर आयोजित जागरण, सोनारी पंचवटी नगर श्री श्री शिव बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा आयोजित रामनवमी उत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर सभी को रामनवमी की शुभकामना दिया।
इस अवसर पर अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।