logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानवता की मिसाल: सोनीपत पुलिस ने गुमशुदा मासूम को परिजनों से मिलवाया, सहयोग करने वाले 2 ग्रामीण किया सम्मानित।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​सोनीपत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को न केवल सुरक्षित बरामद किया, बल्कि इस कार्य में पुलिस का साथ देने वाले सजग नागरिकों को सम्मानित कर समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।

पुलिस आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जोन) प्रबीना पी. के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

​पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र सिंह के अनुसार, घटना 21 मार्च की है। बहालगढ़ थाना क्षेत्र से शाम के समय एक 6 साल की बच्ची लापता हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।

​इस तलाश में गाँव लिवासपुर निवासी अजित और सुखबीर ने पूरी रात पुलिस का साथ दिया। एक जागरूक परिवार की संवेदनशीलता और इन दोनों युवकों के सहयोग से बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया और जल्द ही उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

​आमजन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा देते हुए पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने दोनों इमदादियों (अजित और सुखबीर) को प्रशंसा पत्र भेंट किया।

​"समाज की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जागरूक नागरिकों का सहयोग इसमें रीढ़ की हड्डी का काम करता है। इन नागरिकों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देकर एक मासूम का भविष्य सुरक्षित किया है।"

​पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे समाज में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या किसी जरूरतमंद (जैसे लावारिस बच्चा या बुजुर्ग) को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर सूचित करें, ताकि समय रहते मदद पहुँचाई जा सके।

429
14045 views

Comment