logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


(दुद्धी/सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 26 मार्च 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विंढमगंज थाना के समीप ग्रामीण महिलाओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें विभिन्न कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
इसके अतिरिक्त, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं—मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं सामूहिक विवाह योजना—के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम एवं घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी चर्चा की गई और महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर पंपलेट वितरित किए गए तथा एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शेषनारायण पांडे, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार एवं महिला आरक्षी सपना मौर्या सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

37
4671 views

Comment