logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UP College बवाल: छात्रों से अभद्रता पर रामनगर SHO लाइन हाजिर, राजकिशोर पांडेय को मिली कमान

UP College Varanasi में हुए छात्र हत्याकांड के बाद छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्रता के आरोप में रामनगर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह अब जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय को रामनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों ने SHO पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। इस घटना से नाराज छात्रों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। छात्रों का कहना था कि जब उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता के साथ पुलिस का रवैया कैसा होगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान एडीसीपी वरुणा और एडीएम सिटी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

गौरतलब है कि Varanasi के रामनगर थाना क्षेत्र में पहले भी फरियादियों से दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बना हुआ था।


छात्र हत्याकांड से भड़का था आक्रोश

दरअसल, 20 मार्च की सुबह बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई, जिसके बाद से छात्र लगातार आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।काशी जोन में पुलिस फेरबदल

इसी क्रम में काशी जोन में भी पुलिस विभाग में बदलाव किया गया है। कालभैरव चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय को जैतपुरा थाने भेजा गया है, जबकि लंका थाने के उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह को कालभैरव चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एसआई आदित्य सिंह को सुंदरपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

डीसीपी काशीगौरव वंशवाल (Gaurav Banswal) के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

5
321 views

Comment