logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: शहर में कूड़ा मिला तो नपेंगे जोनल अफसर, नगर विकास मंत्री एके शर्मा की सख्त चेतावनी

वाराणसी। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लक्ष्य के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने साफ कहा कि किसी भी जोन में कूड़ा मिलने या सफाई में लापरवाही बरतने पर संबंधित जोनल अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सफाई के साथ सुंदरीकरण पर भी जोर
मंत्री ने स्पष्ट किया कि जोनल अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों का सुंदरीकरण भी सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि—सड़कों की पटरियों और पेड़ों के आसपास इंटरलॉकिंग कराई जाए
सड़कों किनारे पड़े पत्थर और ईंटों को व्यवस्थित किया जाए
दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों को तत्काल ठीक किया जाए
सड़कों पर मलबा मिला तो होगी कार्रवाई
बैठक में सड़कों और गलियों में पड़े निर्माण सामग्री (C&D वेस्ट) को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर कहीं भी मलबा नहीं दिखना चाहिए और इसे तत्काल हटाने की व्यवस्था की जाए।

दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्यनगर विकास मंत्री ने शहर के सभी दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान पर डस्टबिन नहीं पाया गया, तो संबंधित जोनल अधिकारी उस पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) से सुधर रही व्यवस्था
बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए शहर में चल रहे विकास कार्यों और सफाई अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) का गठन किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।डोमरी में बन रहा ‘मियावाकी वन’
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम शहर के समग्र विकास पर काम कर रहा है। इसी क्रम में डोमरी क्षेत्र में ‘मियावाकी वन’ विकसित किया जा रहा है, जिसकी मंत्री ने सराहना की।

बैठक में नगर विकास विभाग के सचिव रविंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद, मुख्य अभियंता आरके सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

3
179 views

Comment