logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी जुलूस को लेकर विंढमगंज थाना सतर्क: शांति और सौहार्द के लिए प्रशासन व ग्रामीणों की बड़ी बैठक, सख्त निर्देश जारी।

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विंढमगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, रामनवमी समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने सभी समिति अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखना है, जिसमें सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जुलूस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ही अनुशासन और मर्यादा में निकाला जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। उन्होंने आयोजकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
बैठक में बुटवेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, सलैयाडिह से अभिषेक सिंह उर्फ किशू सिंह, धरती डोलवा ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पासवान, विंढमगंज श्री रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष राजकमल, कोषाध्यक्ष बिक्की मदेशिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी सहित अशोक जायसवाल, अरविंद कुमार गुप्ता, नन्द किशोर गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, पावन कुमार रजक और मनीष मदेशिया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया और रामनवमी पर्व को शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ मनाने का भरोसा दिलाया। इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और प्रशासन व जनता के बीच मजबूत समन्वय देखने को मिला।

1
176 views

Comment