वाराणसी: शास्त्री घाट पर पेंशनर्स का धरना, वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में मनाया काला दिवस
वाराणसी संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को शास्त्री घाट (कचहरी के निकट) पर पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने काली पट्टी बांधकर वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया।
यह बैठक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मंडलीय संयोजक ई. एस. डी. मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जबकि संचालन जिला संरक्षक अवध नारायण पाण्डेय ने किया।
प्रदेशभर में एक साथ विरोध प्रदर्शन
पेंशनर्स ने बताया कि वैलिडेशन एक्ट 2025 लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में भी बैठक के बाद पेंशनर्स जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
पेंशनर्स की प्रमुख मांगेंधरने में शामिल वक्ताओं ने कहा कि—
* वैलिडेशन एक्ट 2025 को वापस लिया जाए
* आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल किया जाए
* पेंशन व्यवस्था में किसी प्रकार की कटौती या हस्तक्षेप न हो
उन्होंने आरोप लगाया कि आठवें वेतन आयोग के संदर्भ में जारी राजपत्र में पेंशनर्स का उल्लेख न होना चिंता का विषय है, जबकि पूर्व के वेतन आयोगों में इसका स्पष्ट उल्लेख होता रहा है।
पेंशनर्स ने जताई नाराजगी
धरने में शामिल पेंशनर्स ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि—
सेवा के बाद पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है, लेकिन इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही हैएक पेंशनर ने कहा कि “हमने 20 से 40 साल तक सरकारी सेवा दी है, अब बुढ़ापे में पेंशन ही जीवन का आधार है। अगर इसमें कटौती होगी तो जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा।”
महिला पेंशनर ने भी कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी और जरूरत पड़ने पर लखनऊ से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा।
इन संगठनों की रही भागीदारी
धरने में कई संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—
* उ.प्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था
* सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ
* विद्युत पेंशनर्स परिषद
* प्राथमिक शिक्षक पेंशनर्स संघ
* सिविल पेंशनर्स परिषद
* पीसीएस एवं अन्य रिटायर्ड अधिकारियों के संगठन
कई वक्ताओं ने रखे विचार* पीसीएस एवं अन्य रिटायर्ड अधिकारियों के संगठन
कई वक्ताओं ने रखे विचार
बैठक को इं. शमसुल आरेफिन, आर.पी. मिश्र, डॉ. सुधाकर मिश्र, डॉ. रामानंद दीक्षित, रामा यादव, डी.एल. श्रीवास्तव, परमहंस मिश्र सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।