हैरिटेज वर्ल्ड स्कूल के छात्र रुद्र का कमाल: नेटबॉल में स्वर्ण और रजत पदक पर जमाया कब्जा।
*हैरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी रुद्र ने नेटबॉल चैंपियनशिप में गाड़े झंडे; गोल्ड और सिल्वर पर जमाया कब्जा।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा - सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
हरियाणा की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सोनीपत के खरखौदा स्थित हैरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ी रुद्र ने राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हाल ही में खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) में हरियाणा राज्य की 18वीं जूनियर, चौथी फास्ट-5 जूनियर (ब्वॉय और गर्ल्स), द्वितीय मिक्स्ड जूनियर और द्वितीय मिक्स्ड सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से सैंकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहाँ कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
*रुद्र का दोहरा प्रदर्शन*
गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत सोनीपत टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रुद्र खरखौदा ने मैदान पर गजब की चपलता और कौशल का परिचय दिया। रुद्र हैरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 7वी कक्षा का छात्र हैं, रुद्र ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। उनके इस दोहरे पदक ने सोनीपत की टीम को पदक तालिका में ऊपर पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
*स्कूल पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत*
विजेता खिलाड़ी रुद्र के स्कूल पहुँचने पर माहौल उत्सव जैसा हो गया। हैरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अनीश दहिया और प्रिंसिपल सुमित राणा ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ रुद्र का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों और साथी छात्र-छात्राओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने चैंपियन का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वीर फाउंडेशन के संस्थापक रणबीर सिंह भी मौजूद रहे।
*शिक्षा के साथ खेलों का महत्व: चेयरमैन अनीश दहिया*
स्वागत समारोह के दौरान चेयरमैन अनीश दहिया ने रुद्र की पीठ थपथपाते हुए कहा:
"रुद्र की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और कोच के सही दिशा-निर्देशों का परिणाम है। हमारा स्कूल हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के पक्ष में रहा है। ग्रामीण अंचल के बच्चों में असीम प्रतिभा है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है।"
उज्ज्वल भविष्य की कामना
प्रिंसिपल सुमित राणा ने अपने संबोधन में कहा कि रुद्र ने जो सफलता प्राप्त की है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन खेलों के प्रति समर्पित खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रुद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाएंगे।
इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रशासन बल्कि पूरे खरखौदा क्षेत्र सहित जिला सोनीपत में खुशी की लहर है। परिजनों ने भी इस सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासित वातावरण और खेल प्रशिक्षकों को दिया है।
वही चेयरमैन अनीश दहिया एवं प्रिंसिपल सुमित राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्कूल द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ खेलो पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं, जिस से छात्र एवं खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास हो सके।