logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"टीबी मुक्त भारत"सौ दिवसीय अभियान का शुभारंभ गांधी चिकित्सा महावि‌द्यालय,भोपाल में आयोजित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
विश्व क्षय रोग दिवस दिनांक 24 मार्च के अवसर पर मध्यप्रदेश में "टीबी मुक्त भारत अभियान -100 दिवसीय अभियान (फेज-2)" का राज्य स्तरीय शुभारंभ गांधी चिकित्सा महावि‌द्यालय, भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी जागरुकता बढ़ाने हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग, बीएमआई का माप, रक्तचाप जांच, एनीमिया जांच एवं Al हैंडहेल्ड एक्स-रे के माध्यम से टीबी जांच की गई। उपमुख्यमंत्री द्वारा "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकाधिक टीबी मरीजों को गोद लेने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदाय किये जाने की बात कही गई। मिशन संचालक द्वारा जानकारी दी गई कि 100 दिवसीय अभियान (फेज-2) में विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों एवं उच्च जोखिम समूह वाले चिन्हित ग्रामों में सघन टीबी स्क्रीनिंग एवं सक्रिय खोज गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

0
0 views

Comment