logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा क्षेत्र स्थित श्री रंकिणी मंदिर के सामने श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

समिति के अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह एवं श्री भूपेंद्र सिंह जी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने माता दुर्गा से सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित मनिंदर, पंकज कमल, राजेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, शिवा, सुमित, टिंकू, सुभाशीष उपाध्याय, एस. कार्तिक, सुप्रीत मुखी, मनोज, पब्लिक विश्वास, अमृतेश, राजीव, पंकज, केशु सिंह, पिउस, सुप्रीत, समीर, सुब्रतो समेत समिति के कई सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

46
2531 views

Comment