मेरठ: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला थाना का जागरूकता अभियान
मेरठ। लालकुर्ती बाजार में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सहायता के तरीकों की जानकारी दी गई।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—1090, 112, 181, 1930 सहित अन्य सेवाओं के बारे में बताया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान छात्राओं को उत्पीड़न से बचाव के उपाय समझाए गए और पम्पलेट वितरित किए गए। इस मौके पर मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी उ0नि0 दिव्या भारती, एंटी रोमियो टीम प्रभारी उ0नि0 खुशबू यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।