जिला जज, डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
मेरठ। जिला जज अनुपम कुमार, डीएम डा. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का निरीक्षण किया।
उक्त अधिकारियों ने जेल में चिकित्सालय कक्ष, पाठशाला, महिला बैरक और शिशु सदन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनके खान-पान और कानूनी पैरवी के लिए वकील आदि के बारे में जानकारी ली।