logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) की प्रतिमा के साथ की गई अपमानजनक घटना

मेरठ। सरधना के ग्राम भगवानपुर क्षेत्र, मेरठ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) की प्रतिमा के साथ की गई अपमानजनक घटना बेहद निंदनीय और दुखद है।

यह सिर्फ एक प्रतिमा पर हमला नहीं, बल्कि हमारे संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों पर सीधा आघात है।

बाबा साहब ने जिस भारत का सपना देखा था, वह सम्मान, भाईचारे और न्याय पर आधारित था। ऐसे कृत्य समाज में नफरत और विभाजन फैलाने का काम करते हैं, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासन से मांग है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

8
486 views

Comment