logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12वीं हिंदी की परीक्षा में व्यवस्थाएं जांचने मंडोरा स्कूल पहुंचे उपमंडल अधिकारी।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी कड़ी में मंगलवार को खरखौदा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) निर्मल नागर ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम निर्मल नागर विशेष रूप से गाँव मंडोरा स्थित स्कूल में चल रही हिंदी विषय की परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा हॉल में जाकर छात्रों की बैठक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को बारीकी से परखा।

एसडीएम ने पाया कि स्कूल में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से चल रही थी।
निरीक्षण के बाद एसडीएम निर्मल नागर ने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने बताया, "खरखौदा उपमंडल के सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रशासन की सतर्कता के चलते अब तक कहीं से भी नकल या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल रहित परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए फ्लाइंग टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

214
5649 views

Comment