logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नायब सरकार में गरीब परिवारों को सपनों का घर मिल रहा है : विधायक घनश्यामदास अरोड़ा

■ प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में निपुणता, कार्य कुशलता और आत्मविश्वास बढ़ता है : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा

AIMA Media Yamunanagar। 24/03/26 : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला यमुनानगर की यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के यमुनानगर मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और कुशल बनाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की वैचारिक कार्यशैली से अवगत कराया व कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। यह अभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और नीतियों के प्रति जागरूक करता है। यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि जन-जन तक सरकार के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुँचा सकें और संगठन को और अधिक मजबूत कर सकें इसलिए भाजपा ने यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की हैं।यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में निपुणता, कार्य कुशलता और आत्मविश्वास बढ़ता है व जिम्मेदार राजनीतिक कार्यकर्ताओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण वह सेतु है जो कार्यकर्ता और समाज के बीच मजबूत संबंध बनाता है। इससे कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने में सक्षम होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मंत्र पर पारदर्शी तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं और राज्य लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के विकास का बजट पेश किया है जो हरियाणावासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। नायब सरकार हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में समान विकास करा रही है। नायब सैनी सरकार का लक्ष्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है। यमुनानगर मंडल अध्यक्ष अमन सग्गर ने कहा कि नायब सरकार में गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर मिल रहा है। गरीब महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये मिल रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं को सशक्त बनाना है , मंडल अध्यक्ष अमन सग्गर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे मोदी और नायब सैनी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गर,मंडल महामंत्री संदीप बजाज,मंडल महामंत्री विनय अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण जुआल, संगीता सिंघल,रामनिवास गर्ग,मदन चौहान, सतीश चौधरी,विपिन साहनी, शुभम दत्ता,त्सुरेंद्र शर्मा,मनीषा अग्रवाल,विभोर पहुजा, सुमित गुप्ता,मनु कृष्ण सिंगला, विभा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

6
418 views

Comment