एक पहल, सैकड़ों हाथ-UNO MINDA के पहले रक्तदान शिविर में बना रिकॉर्ड- प्लांट हैड विनय दहिया युनो मिंडा IMT खरखौदा।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा जिला सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी खरखौदा स्थित 'युनो मिंडा' यूनिट में सोमवार को प्रथम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शहीद दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खराब मौसम के बावजूद रक्तदाताओं के उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। जिसके परिणाम स्वरूप 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खरखौदा तहसीलदार बिजेंद्र नांदल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्लांट एचआर हेड विनय दहिया व उनकी टीम ने मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और व्यस्त समय में से इस सामाजिक कार्य के लिए समय निकालने हेतु आभार व्यक्त किया।
रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए तहसीलदार बिजेंद्र नांदल ने कहा कि "रक्तदान वास्तव में महादान है। समाज में व्यक्ति धन या वस्तुओं का दान तो सुगमता से कर देता है, लेकिन अपने शरीर के रक्त का अंश दान करना महानता की पराकाष्ठा है। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए।" फिर हमारे शरीर मे रक्तदान के जो फायदे है वो हमें देखने को मिलेंगे। और हमारे शरीर मे एक अलग तरह की एनर्जी /ऊर्जा बढ़ेगी।
वही इस शिविर का आयोजन 23 मार्च यानी शहीद दिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मौन रखकर और रक्तदान के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। विनय दहिया ने कहा कि इन वीरों का बलिदान हमें मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है और रक्तदान से बड़ा सेवा कार्य कोई और नहीं हो सकता।
शिविर की सफलता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कुंडल सरपंच हिमांशु राणा, गोपालपुर सरपंच मुकेश, रामपुर सरपंच युद्धवीर, सैदपुर सरपंच प्रमोद कुमार और झिंझोली सरपंच पति राम सिंह जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। यह शिविर रोटरी ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से संपन्न हुआ।
युनो मिंडा की सीनियर मैनेजमेंट के समन्वय ने इस पहले शिविर को सफल बनाया। विनय दहिया ने कंपनी की सीएसआर टीम, रीजनल आरआर टीम और खरखौदा यूनिट के सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में आर.आर.एस. यादव (ग्रुप आईआर हैड) गौरव कुमार (सीएसआर हैड) सचिदानंद पांडेय (एनसीआर पीआर हैड) अनुज अग्रवाल (डोमेन एचआर हैड) सुरेन्द्र सिंह (प्लांट हैड) वरिष्ठ अधिकारी व कंपनी का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
वही कार्यक्रम के अंत में एचआर हैड विनय दहिया व उनकी टीम ने सभी रक्तदाताओं, मुख्यातिथि व मौजूद रहे सरपंच गण, और अन्य स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह शिविर खरखौदा यूनिट की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कंपनी भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रमों और सामाजिक पहलों को निरंतर जारी रखेगी ताकि जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सके।