JAMSHEDPUR : चैती छठ : मानगो मेयर सुधा गुप्ता व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ व्रतधारियों के घर जाकर लिया खरना प्रसाद, दी शुभकामनाएं
मानगो मेयर सुधा गुप्ता व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ व्रतधारियों के घर जाकर लिया खरना प्रसाद, दी शुभकामनाएं
जमशेदपुर (झारखंड)। लोक-आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर मानगो की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विभिन्न छठ व्रतधारियों के घर पहुंचे और श्रद्धा के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने व्रतधारियों का आशीर्वाद लिया और उनकी आस्था एवं तपस्या की सराहना की।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता, आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंने सभी छठ व्रतधारियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कठिन साधना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को चैती छठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।