logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये

मेरठ। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर उनसे संवाद किया गया।

इसी क्रम में लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज (मेरठ) में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री डाक्टर सोमेन्द्र तोमर ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा0आरसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

5
14 views

Comment