भगत सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन
मेरठ। ऋषभ एकेडमी में हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा अमर बलिदानी भगत सिंह बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में कई बड़े कवियों ने अपनी कविता से खूब वाहवाही लूटी।
वही मशहूर कवियत्री डा. अनामिका जैन अंबर ने अपनी कविता “यही बाकी निशा होगा“ से सभी श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एडको डवलपर्स के एमडी वरूण अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह धामा, आरएसएस के विनोद भारतीय, अरूण जिंदल, करूणेश नंदन गर्ग, अमित जानी, नीरज मित्तल, अमित गर्ग आदि ने किया। इस अवसर पर आये हुए अतिथियों का स्वागत कवि सौरभ जैन सुमन ने किया।