logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होलसेलर एंड रिटेलर कैमिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों का प्रदर्शन

मेरठ। विभिन्न मांगों को लेकर होलसेलर एंड रिटेलर कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन देते हुए कह कि हम नशे का कारोबार नही करते हैं। हम दवाई बेचते हैं, जिससे लोगों की जिन्दगी बचती है।

इस दौरान प्रदर्शनकारी दवा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 2.5 लाख लाईसेंसधारी दवा विक्रेता है और प्रत्येक दवा की दुकान से करीब पांच परिवार जुड़े है, जिससे उनका घर चलता है। उन्होंने बताया कि, अभी एफडीए विभाग की प्रमुख

सचिव रोशन जैकब ने लाईसेंस की जांच का आदेश पूरे उत्तर प्रदेश में दिया है, जिससे ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी बाजारों में आ रहे हैं और सत्यापन के नाम पर जमकर उत्पीड़न हो रहा है।

उन्होने यह भी कहा कि जांच के नाम पर नारकोटिक्स विभाग, पुलिस विभाग का दवा विक्रेता के यहां दखल नही होने चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में इन्द्रपाल सिंह, घनश्याम मित्तल, राजेश अग्रवाल, अरूण त्यागी, विकास मित्तल, गगन गुप्ता, प्रवीण दुआ, लोकेश ठाकुर और समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

5
100 views

Comment