logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झुग्गी वासियों के समर्थन में शिवसेना का प्रदर्शन

मेरठ। झुग्गी-झोपड़ी वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के घर दिलाने की मांग को लेकर शिव सेना झुग्गी-झोपडी प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रजत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि डूडा में फैले भ्रष्टाचार के कारण आज तक भी झुग्गी वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के घर उपलब्ध नही कराए जा सके है, इस योजना का लाभ गरीब को ना देकर सम्पन्न वर्ग को ही डूडा द्वारा दिया गया है, पूर्व में भी शिवसेना मेरठ इकाई झुग्गी-झोपड़ी वासियों के समर्थन में ज्ञापन दे चुकी है।

लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी लेकिन अब प्रशासन गढ़ रोड स्थित झुग्गी वासियो को हटाने के लिए नोटिस दे रहा है, लेकिन शिव सेना का कहना है कि झुग्गीयों को हटाने से पहले झुग्गी वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पक्के घर उपलब्ध कराऐ जाऐ।

प्रदर्शन करने वालों में अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, सोनिया उत्तम, दिनेश कुमार सिंघल, शिक्षा, आजम प्रधान , बोस सिद्धार्थ, अहसान कुरेशी, किशन कटारिया, इमतियाज, राजेश तोमर, महेश, मदन सक्सैना अमित, शौकत सलमानी, काले ,साहिल, ओमप्रकाश, विक्रांता, टीटू, ब्रहम सिंह, मोनू, अजय, प्रमिन्द्र, भारत, बोबी, कविता, साधु, प्रविण, बन्टी, कपिल, राहुल, दीपक, समिर, पकंज राजकमार , कबीर , कोमल, सीमा, गुड्डी, बबली ,माला, राधा, नेहा, अमित कन्नौजिया , आकाश कन्नौजिया, शंकर ,सन्जू, उमेश कुमार, मुलचन्द ,माला, अन्जू, आकाश तोमर, शाहिद, अमरनाथ, , युनुस, जाहिद, आयान, कुलदीप, आशीष, इरशाद, बिलाल, योगेश कुमार, आसिफ अंसारी वरूण, बी के शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिक शामिल रहे।

0
90 views

Comment