logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान रैली के चलते दिनांक 23 मार्च 2026 को कुरुक्षेत्र के पीपली चौंक पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा

दिनांक 23 मार्च 2026 को भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान इस प्रकार है ;

■ जिस भारी वाहन को चंडीगढ़, अम्बाला से दिल्ली की तरफ जाना है वह भारी वाहन शाहबाद से बाबैन लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली या आगे जा सकते हैं।

■ जिस भारी वाहन को दिल्ली, पानीपत से चंडीगढ़, अम्बाला की तरफ जाना है वह भारी वाहन करनाल-इंद्री मार्ग से लाडवा, बाबैन, शाहबाद से शाहबाद से चंडीगढ़, अम्बाला की तरफ या आगे जा सकते हैं।

■ जिला कैथल, जिला पटियाला की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड या जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है वो वाहन पेहवा बाईपास एनएच-152 से होकर ईस्माईलाबाद बाईपास से होते हुए गांव ठोल, कुरडी, नलवी, शाहाबाद के रास्ते अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

■ नारनौल, रोहतक से 152डी से होकर आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड या जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है वो वाहन मुर्तजापुर की बजाय एनएच-152 से होकर ईस्माईलाबाद बाईपास से होते हुए गांव ठोल, कुरडी, नलवी, शाहाबाद के रास्ते अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

■ जिला कैथल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, इन्द्री, लाडवा, जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है तो वह ट्रैफिक पेहवा से ढाण्ड, कैथल से ढाण्ड यानि जो भी ट्रैफिक ढाण्ड आएगी वह ट्रैफिक कुरूक्षेत्र न होकर गांव कौल के रास्ते से वाया निगदू निलोखेडी व इन्द्री के रास्ते से होते हुए अपने गन्तव्य को सकते हैं।

■ जिला पटियाला व पंजाब के एरिया से जो भी भारी वाहन आएगा और जिन्होने कुरूक्षेत्र से होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत व इसके आगे यूपी और दिल्ली इत्यादि जाना है वह ट्रैफिक पेहवा से ढाण्ड और ढाण्ड से गांव कौल के रास्ते से अपने गन्तव्य को जाएगें।

■ जो भारी वाहन हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड, उतरप्रदेश से लाडवा के रास्ते आमतौर पर कुरूक्षेत्र से होकर पेहवा, कैथल, पटियाला पंजाब आदि को जाते हैं वह वाहन कुरुक्षेत्र पीपली चौंक से न जाकर वाया लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, नलवी, ठोल, ईस्माईलाबाद, पेहवा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

■ जो भारी वाहन यमुनानगर की तरफ से लाडवा कुरुक्षेत्र के रास्ते पेहवा व पंजाब को जाते हैं वह वाहन वाया लाडवा, बाबैन, शाहबाद, नलवी, ठोल व ईस्माईलाबाद से होते हुए जाएंगें।

1
376 views

Comment