logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाँसखो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

बाँसखो,बस्सी। बस्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मंडल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक बासखोह में आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन मीणा और पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा ने भाग लिया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान का उद्देश्य बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति प्रशिक्षित करना है। साथ ही वैचारिक रूप से सक्षम और अनुशासित कार्यकर्ताओं को तैयार करना है, ताकि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचा सकें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रवण गुर्जर और हरिमोहन शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और संगठन के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री हेमंत मीणा और मीडिया सह-प्रभारी उर्मी करोल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

बैठक में प्रकाश चंद जैन, बाबूलाल झालरा, कन्हैया लाल (लालपुरा), सागर (बासड़ा), बहादुर सिंह मीणा, पूजा सैनी, रामनारायण शर्मा, सुरेश बड़वा, जगन्नाथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

16
801 views

Comment