खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की आवेदन की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है : खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता
22 मार्च-जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की आवेदन की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत एवं नगर निगम के वार्ड केवल 2 खेलों के उपकरणों के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड कर जिला खेल कार्यालय तेजली खेल परिसर यमुनानगर में जमा करवाना है। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल,हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती एवं जूडो(18 पीस मैस सेट कवर सहित) क्रिकेट किट बैग, वेटलिफ्टिंग(वेट ट्रेनिंग सेट -एक जोड़ी), योगा मैट , योग व वेटलिफ्टिंग उपकरण शामिल है। महिलाओं एवं बुर्जुगों को फिटनेस से जोड़ने की एक पहल है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय केवल 2 खेलों के उपकरणों हेतु आवेदन कर सकता है। सभी उपकरण मानकीकृत संख्या एवं साइज में प्रदान किए जाएंगे तथा 31 मार्च 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय समय पर आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त बनाएं।