logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज़, दुनिया में अमनो-अमान की मांगी दुआ

पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सडकों पर राउंड लेते दिखाई दिये

मेरठ। कडी सुरक्षा के बीच दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से अता की गई। नमाज़ अता के बाद बाहर आए नमाजियों ने बताया कि दुनिया में अमनो-अमान के लिए दुआएं मांगी गई।

शाही ईदगाह में नमाज के बाद शहर काजी डा. जैनुस सालिकन ने सभी को शिक्षित बनने, गुनाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारा बढ़ाने की नसीहत दी। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का भी संदेश दिया।

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टी से एडीजी भानू भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डा0वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे आदि सहित अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में राउंड पर दिखाई दिये।

0
77 views

Comment