सीएम योगी से मिले रालोद सांसद डा.राजकुमार सांगवान, पुरा महादेव मार्ग को 7 मीटर चौड़ा कराने का प्रस्ताव रखा
मेरठ। बागपत से रालोद सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुरा महादेव मार्ग को 7 मीटर चौड़ा कराने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे शिवभक्तों को बहुत लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर रालोद सांसद डाक्टर सांगवान ने सीएम योगी आदित्यनाथ से रजवाहा पटरी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई।