logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोलवा कर्बला में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, गूंजा भाईचारे और खुशियों का संदेश


(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पोलवा स्थित कर्बला परिसर में ईद-उल-फितर (मीठी ईद) का पावन पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म का यह प्रमुख त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजे (व्रत) रखने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है।
चांद दिखाई देने के साथ ही ईद का त्योहार शुरू हुआ, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला। सभी ने नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद-उल-फितर का यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करता है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज भारती और उदय शर्मा ने मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं तथा हमें मिलजुलकर रहने की सीख देते हैं।वहीं विंढमगंज थाना से शेषनारायण पांडेय अपने पुलिस दल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। उनकी सतर्कता और व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

अंजुमन कमेटी के सदर कलामुदीन सिद्दीकी ने सभी हिन्दू-मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।पूर्व सदर महुली रमीज आलम ने भी लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी विश्वास और एकता को और मजबूत करते हैं। वहीं बसपा के जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता ही देश की असली ताकत है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।पूर्व सदर महुली रमीज आलम ने भी लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी विश्वास और एकता को और मजबूत करते हैं। वहीं बसपा के जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता ही देश की असली ताकत है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस मौके पर मु. सिकंदर रिजवी, सैयद, अनवर आलम, अख्तर आलम, मेराज अंसारी, युनुस, परवेज आलम, एकलाख सहित सैकड़ों लोग ईदगाह में उपस्थित रहे और इस पावन अवसर के साक्षी बने। महुली की यह ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक ऐसा संदेश बन गई, जिसने यह साबित कर दिया कि जब इंसानियत और मोहब्बत साथ होती है, तो हर दीवार अपने आप गिर जाती है और समाज में सिर्फ भाईचारा ही नजर आता है।

116
3397 views

Comment