शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धि।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा क्षेत्र के लिए बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है। स्थानीय शिक्षण संस्थान, के. डी. इंटरनेशनल स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है।
यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली, आधुनिक बुनियादी ढांचे और समर्पित प्रबंधन के अटूट प्रयासों का प्रमाण है।
विद्यालय की प्राचार्या तृप्ति सिंह ने इस गौरवशाली अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए इसे एक सामूहिक सफलता बताया।
उन्होंने कहा "यह मान्यता हमारे पूरे स्टाफ की मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास और विद्यार्थियों के अनुशासन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
सीबीएसई से जुड़ने के बाद अब हम शिक्षा के वैश्विक मानकों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर पाएंगे।"
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सीबीएसई की संबद्धता मिलने से अब छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे, छात्रों को एनसीईआरटी आधारित उन्नत पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुगमता होगी।
आधुनिक खेल सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और प्रयोगात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान। राष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाणपत्र, जो उच्च शिक्षा के लिए नए द्वार खोलेगा।
इस विशेष उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने सत्र 2026-27 के लिए 'एडमिशन ओपन' की घोषणा कर दी है। अभिभावकों में इस समाचार को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने इच्छुक अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपने बच्चों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।