*नथमल धुड़चंद बोथरा समता भवन का भव्य उदघाटन समारोह*
*नथमल धुड़चंद बोथरा समता भवन का भव्य उदघाटन समारोह*
बीकानेर। साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान गंगाशहर-भीनासर के अन्तर्गत नथमल धुड़मल बोथरा समता भवन का भव्य उदघाटन किया गया इस अवसर पर बहुमंडल गंगाशहर भीनासर ने कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से प्रारम्भ की, जबकि स्वागत गीत महिला मंडल ने प्रस्तुत किया। मंचस्थ का बालिका मंडल द्वारा तिलक लगाकर अभिवादन किया गया ।
संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चम्पालाल डागा ने बताया कि यह भवन पूर्व मे 52 वर्ष पहले बनाया गया जिसका पूनः निर्माण करवाया गया। पूर्व में बाधुदेवी सेठिया – हनुमानमल सेठिया ने यह जमीन ट्रस्ट के माध्यम से समाज उपयोग के लिये दान दी गई। वर्तमान में यह भवन जीर्णशीर्ण हो गया जिसका पुनः निर्माण श्री सुशील जी बोथरा, गंगाशहर-मुम्बई द्वारा करवाया गया। डागा जी ने संस्था के अध्यक्ष श्री कौशल दुग्गड़ द्वारा किये गये कार्याे की प्रशंसा करते हुवे कहा कि जो कार्य आज तक पुर्व अध्यक्षों ने नही किया वो इन्होने पुरी दृढता से अपने कार्यकाल में करके अपने कार्यकाल को मील का पत्थर साबित कर दिया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री कौशल दुग्गड़ ने बताया कि यह भवन धर्म-ध्यान, धार्मिक पाठषाला, धार्मिक गतिविधियों, श्रावक श्रावकिओं के संवर-पौषध-प्रतिकमण आदि के लिये उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही यंहा पर चारित्रआत्माओ के चातुर्मास होने से यंहा के भाई बहनों को आध्यात्मिकता से जुड़ने का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दुग्गड़ जी ने भवन के पुनःनिर्माण हेतु निर्माण कमेटी के सदस्यों सज्जन छल्लाणी, प्रवीण सुराणा, कंचन देवी छल्लाणी व सुभाष बोथरा का तहदिल से आभार प्रकट किया। उन्होनें आगामी कार्यकाल हेतु दिनांक 29 मार्च 2026 को नये अध्यक्ष के मनोनयन करने हेतु सुचना दी।
संघ मंत्री चंचल कुमार बोथरा ने बताया कि यह भवन श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान गंगाशहर भीनासर के अंतर्गत देखरेख किया जायेगा और यंहा धर्म ध्यान तप त्याग आदि आध्यात्मिक कार्य किये जायेंगे।
असलेखा सोनावत, लुणकरण सुराणा, महेष नाहटा(छतीसगढ) व उदघाटनकर्ता सुशील बोथरा ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति प्रकट की।
उदघाटनकर्ता सुशील जी बोथरा को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि यह भवन उनके स्वर्गीय माता-पिता श्री धुड़चंद जी बोथरा व सुन्दर देवी बोथरा के आशीर्वाद और स्वर्गीय धर्मपत्नी सपना जी बोथरा की प्रेरणा से उनकी स्मृति में बनाया गया है। उन्होने गंगाशहर भीनासर संघ का धन्यवाद प्रकट करते हुवे कहा कि उनके इस सम्मान और उदघाटन के लिये मुझे जो मौका दिया गया उसका हमेशा आभारी रहुंगा।
सेठ चम्पालाल बांठिया धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी सुमति लाल बांठिया, नलिनी जी बांठिया, विशाल जी बांठिया का सम्मान किया गया जिन्होने ट्रस्ट की जमीन साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान को सुपुर्द की गई।
नथमल धु़ड़मल बोथरा ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपालाल डागा, मेघराज बोथरा, पुनमचंद सेठिया का शॉल माला से सम्मानित किया गया। साथ ही महावीर चोपड़ा, शुभकरण बोथरा, मगनमल सुराणा, दिलीप सिंह का भी अभिनन्दन किया गया।
माणकचंद सुराणा, शान्तिलाल लुणावत, विमल सिपाणी, महैन्द्र कोचर, चन्दा देवी सुराणा, सुनील लुणावत, मन्जु देवी सिपाणी, सरोज देवी कोचर आदि का शॉल व चुदड़ी से अभिवादन किया गया।
महिला समिती द्वारा “राम भक्ति मणियां“ की पुस्तक का विमोचन संघ अध्यक्ष कौशल दुग्गड़, असलेखा सोनावत, चम्पालाल डागा, सुशील बोथरा, चंचल कुमार बोथरा, पुष्पा चोरडिया, उर्मिला देवी बोथरा, नीलम देवी बोथरा, मन्जु देवी मिन्नी, निर्मला देवी पटवा, इन्द्रा देवी बुच्चा, कमला देवी सुराणा, मन्जु देवी सुराणा, सरस्वती देवी सेठिया द्वारा गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर गौतमचंद बोथरा, महैन्द्र सोनावत, पानमल सुराणा, हरीश कुमार सोनावत, श्रीकान्त सुराणा, सुनील सुराणा, महैन्द्र सुराणा, चन्दन बैद, पवन सुराणा इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सम्पन्न होने पर मंत्री चंचल कुमार बोथरा ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार प्रकट किया।