logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार ने 3 महिला को जोरदार टक्कर मारी

 दुमका - भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिआ गाँव बजरंगबली मंदिर के समीप नया टाटा टियागो कार ने 3 महिला को जोरदार टक्कर मार दिया| बताया जा रहा है कि कार चालक उत्तम यादव (24), सर्वाधाम( सरैयाहाट ) निवासी दुमका टाटा शोरूम से अपना घर सरैयाहाट जा रहा था।

इसी क्रम में वाहन की गति अत्याधिक रहने के कारण खसिया में लगे स्पीड ब्रेकर के पास जाते वाहन अनियंत्रित हो गया तथा 3 महिला को जोरदार टक्कर मार दिया।

धक्का लगने से मालती मौसमत(55) जोकि बिषहा ( गोड्डा ) के रहने वाली है, दूसरी महिला निर्मला देवी, रंजना मौसमत  जोकि गोड्डा से अपने संबंधी के यहां खसिया गांव में श्राद्ध क्रम शामिल होने आई थी।

मालती मौसमत को सर मै और हाथ में चोट लगा, गंभीर रूप से घायल है और अन्य दो महिला को मामूली सी चोट आई है।
घटना की सूचना जैसे ही हंसडीहा थाना को मिली हंसडीहा थाना से एएसआई बिंदु सिंह, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नोनीहाट ले जाया गया, तथा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेज दिया गया तथा वाहनों को अपने कब्जे में ले लियाह

6
14669 views
7 shares

Comment