logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PALAMU : मोहम्मदगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार के साथ वारदात की फिराक में युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व गोली बरामद

मोहम्मदगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार के साथ वारदात की फिराक में युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व गोली बरामद

पलामू (झारखंड)। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक पिस्टल लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक काले रंग की मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान अजीत कुमार चन्द्रवंशी (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना जिला का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में कांड संख्या 10/2026 दर्ज कर लिया है। उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B) A/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

15
772 views

Comment