जिला विधिक सेवा सचिव ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया
मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नम्रता सिंह-प्रथम ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किशोरों से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, सचिव ने किशोरों के भोजन संबंधी प्रकरणों और उनकी पत्रावलियों की विस्तार से जांच की। उन्होंने संस्थान में किशोरों को किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में सीधे उनसे जानकारी ली।
उन्होंने रसोई पहुंचकर खाने की गुणवत्ता चेक करने के साथ व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी सतीश यादव, केयर टेकर त्रिलोकीनाथ मिश्रा, सुनील कुमार और सुरेश वर्मा सहित सुरक्षा बल के सदस्य उपस्थित रहे।